उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आई.एफ.एस अधिकारी शशांक पटनायक ने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक मीटिंग ली गईजिसके चलते एनजीटी द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है इसमें चार धाम के मुख्य मार्गों में प्लास्टिक और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट साथ ही घोड़े खच्चरों से जो बायोवेस्ट जनरेट होती है उसके निस्तारण और चार धाम मार्गों पर जो श्रद्धालु आ रहे हैं उनको जागरूक करने के लिए दिशा निर्देश किए गए हैं उत्तराखंड पुलिस द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जा रहा है इस क्रम में देहरादून पुलिस लाइन में अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी शिरकत की कार्यक्रम में अग्नि दुर्घटना के वक्त होने वाली क्षति से किस तरह से बचा जा सके इसको लेकर जनता को जागरूक किया गया कर्नाटक चुनाव में उत्तराखंड बीजेपी नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली के मुताबिक अभी तक लगभग एक दर्जन नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें कुछ लोग चुनाव प्रबंधन के लिए कर्नाटक जा चुके हैं जबकि कुछ लोग आज कर्नाटक के लिए रवाना होंगे कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा चुनाव प्रबंधन का कार्य किया जाएगा अंतरास्ट्रीय सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र संगठन जो कि प्रतिभाओं का पता लगाकर उनका सम्मान पिछले 10 वर्षों से करता रहा है जी हां कार्तिक कुमार चेयरमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को सम्मान दिलाते आ रहे हैं जिसमें विदेशों से भी कल कई लोग हरिद्वार पहुंचेंगे इसके साथ कई ऐसे बच्चे जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपने हुनर से लोहा मनवाया है ऐसे बच्चों को भी हमारे द्वारा सम्मान किया जाएगा इसके साथ देश विदेश के सम्मानित हंसती बॉलीवुड के कलाकार प्रसिद्ध सिंगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी बॉलीवुड एक्टर प्रसिद्ध पत्रकार आदि कार्यक्रम में पहुंचेंगे लालकुआँ कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि कल देर शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ के सामने बरेली रोड पर चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हल्द्वानी ओर से आता दिखाई दिया जिसको रोकने पर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 16 नशीले इंजेक्शन व सीरिंज बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।