आधी रात तीन युवतियों ने किया हंगामा ग्वालियर में आधी रात तीन युवतियों ने खूब हंगामा किया ग्वालियर में आधी रात तीन युवतियों ने खूब हंगामा किया। मामला पड़ाव थाना स्थित साईं बाबा मंदिर के आगे सेवानगर रोड का है। युवतियों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव भी किया। युवतियों के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है। युवतियों के पथराव और हंगामे का VIDEO सामने आया हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने हंगामा करने वाली युवतियों को हिरासत में लिया है। दिग्विजय सिंह मंगलवार को बीना और खुरई दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को बीना और खुरई दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सुबह 10 बजे बीना रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। दिग्विजय सिंह के आते ही कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करना चाहा। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे स्वागत की जरूरत नहीं है। मैं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आया हूं। सोमवार रात वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी इंदौर के चंदन नगर इलाके में सोमवार रात वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिलाओं को धमकाया भी। आरोप है कि बदमाशों ने कहा- मंदिर यहां से ले जाओ नहीं तो सबकी हत्या कर देंगे। इसके विरोध में महिलाएं और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चंदन नगर थाने पहुंचे। 15 अप्रैल से 600 अस्पताल आयुष्मान पर इलाज करेंगे बंद प्रदेश के करीब 4 हजार मरीजों को रोजाना आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए दिक्कत होने वाली है। क्योंकि यूनाइडेट प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने 15 अप्रैल शाम 5 बजे से आयुष्मान कार्ड पर इलाज नहीं करने का निर्णय लिया है। इस एसोसिएशन में 150 और प्रदेश भर से 622 अस्पताल शामिल हैं। यह अस्पताल संचालक आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के चलते सरकार से खफा हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने फिर मौसम बदलने की संभावना जताई मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिन में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। भोपाल में 14 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे तो बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं 16 अप्रैल से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।