Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Apr-2023

आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को देर रात जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलाश चंदेल को SDOP चंद्र शेखर परमा ने गिरफ्तार किया। पलाश चंदेल के खिलाफ नैला की रहने वाली खेल शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने कराने के साथ ही sc/st एक्ट के तहत् पुलिस ने पलाश पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पलाश चंदेल फरार चल रहा था। साथ ही उसने सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी। SDOP चंद्र शेखर परमा ने न्यायलय के आदेश पर 25 हजार रूपये के बांड पेपर पर जमानत दिया गया है। यह पूरा मामला रायपुर के महिला थाने में शून्य में पलाश चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था। जिसके बाद मामला जांजगीर ट्रांसफर किया गया था। महिला के आदिवासी होने के चलते एक्ट्रोसिटी की धारा जोड़ी गई है। #bigbreakingnews #bjpnews #chhattisgarhnews #भारतीयजनतापार्टी #महिला_आदिवासी