Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Apr-2023

चंबल में कॉन्स्टेबल का अपहरण कर मारपीट कपड़े फाड़े MP के मुरैना में एक कॉन्स्टेबल को अगवा कर बदमाशों ने मारपीट कर दी। बदमाश एक मोमोज बेचने वाले की पिटाई कर रहे थे। कॉन्स्टेबल ने टोका तो आरोपी उसे स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। कॉन्स्टेबल जैसे-तैसे उन लोगों से बचकर भागा। घटना बुधवार शाम 7 बजे की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कॉन्स्टेबल रामकुमार सिकरवार सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं। 500 से अधिक आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रात बिताई बुरहानपुर में 500 से अधिक आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रात बिताई। आदिवासी बुधवार दोपहर में वन कटाई पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। आज यानी गुरुवार सुबह भी वे लोग डटे हुए हैं। जैसे ही दफ्तर में अफसर-कर्मचारियों का आना शुरू हुआ आदिवासी गेट के सामने फिर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। सरकार ने दो दिन बाद ही भोपाल कलेक्टर बदल दिया मध्यप्रदेश सरकार ने दो दिन बाद ही भोपाल कलेक्टर बदल दिया है। अब आशीष सिंह राजधानी के नए कलेक्टर होंगे। दो दिन पहले मुख्यमंत्री के अपर सचिव रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को यहां कलेक्टर बनाया गया था। कौशलेंद्र अब पर्यटन विकास निगम के एमडी (प्रबंध संचालक) रहेंगे। आशीष अभी एमपीआरडीसी के एमडी हैं। भोपाल में 7-8 अप्रैल को हो सकती है बारिश मध्यप्रदेश में अगले दो दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर बाद बादल भी छाएंगे। भोपाल में 7 और 8 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। आकाशीय बिजली भी चमकेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नया सिस्टम एक्टिव होने ट्रफ लाइन के गुजरने और चक्रवात का असर होने से मौसम बदला है। 10 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।