Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Mar-2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एमपी के शिवपुरी में प्रदर्शन किया। शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर रैली निकालते हुए यहां पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है यह लोकतंत्र की हत्या है और लोगों की आवाज दबाई जा रही है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान करैरा विधायक प्रागी लाल जाटव कांग्रेस नेता और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान प्रदेश सचिव रामकुमार यादव पूर्व विधायक गणेश गौतम हरि बल्लभ शुक्ला आलोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।