Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Mar-2023

मोबाइल फटने से मौत नहीं! डेटोनेटर से विस्फोट कर मारा मोबाइल फटने से मौत नहीं! डेटोनेटर से विस्फोट कर मारा उज्जैन में किसान दयाराम बारोड़ की मौत मोबाइल फटने से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। जांच में सामने आया कि डेटोनेटर के विस्फोट कर वृद्ध को मारा गया है। आशंका है कि संपत्ति विवाद में हत्या की गई है। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की? सीएम शिवराज ने पीएम modi से फोन पर बात ओलावृष्टि और बारिश के कारण खेतों में फसलें बर्बाद हो गईं। शिवराज सरकार ने बर्बाद फसलों का सर्वे भी शुरू करा दिया है। 27 जिलों में प्रारंभिक नुकसान सामने आया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च तक सर्वे पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बेमौसम बारिश और ओलों से फसल तबाह होने की जानकारी दी है। सीएम ने पीएम से फोन पर बात की। एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चे बीमार सिवनी जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी भर्ती बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। उनको बुखार आ गया। बच्चों का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे। शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाकर बच्चों का उपचार कराया गया। मंगलवार सुबह जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। नामांतरण बंटाकन और सीमांकन जैसे केस में सुनवाई नहीं प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के 3 दिन की छुट्‌टी पर जाने से जनता से जुड़े काम अटक गए हैं। नामांतरण बंटाकन और सीमांकन जैसे केस में सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इधर न्यायालय और राजस्व से जुड़े मामले भी पेंडिंग हो रहे हैं। ओंकारेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी खंडवा में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हैं 2 की हालत गंभीर है। सभी सलकनपुर देवीधाम से ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं का जत्था आगर-मालवा जिले का है। रीवा के मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाया विधानसभा में भ्रष्टाचार का मामला उठने पर रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. देवेश सरस्वत को हटा दिया गया है। उनकी जगह डीन डॉ. मनोज इंदुरकर को बनाया गया है। सोमवार को विधानसभा में रीवा संभाग के तीन विधायकों ने डीन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।