Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Mar-2023

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पन्तनगर पहुॅचकर रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन (बैठक) हैं और इस आयोजन से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैठकों के भव्य एवं सफल आयोजन हेतु किसी भी प्रकार कमी न रहे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों में तेजी लाकर समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आज भारत की लोग जिम्मेदार पार्टी के बैनर तले लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया डी एस रावल की अध्यक्षता में गांधी पार्क में एक दिवसीय धरने के दौरान भारत के लोग जिम्मेदार पार्टी ने 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन उप जिला अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा दरअसल भारत की लोग जिम्मेदार पार्टी जनप्रतिनिधियों एवं नौकरशाहों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के संदर्भ में पूर्व में गैरसैंण में भी धरना दे चुकी है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के गांधी पार्क में हुए धरने के बाद से गांधीपार्क क्षेत्र को धरना प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है लिहाजा धरने के दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की नोकझोक भी देखने को मिली हालांकि उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से धरना समाप्त हुआ। सरोवर नगरी नैनीताल अपने निर्धारित समय में पहुँचने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भयंकर कोहरे ने व मूसलाधार वर्षा ने रोक दिया। वह वर्चुअल के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देगें यहाँ बता दे डी0एस0ए0 मैदान नैनीताल में स्वर्गीय एन0के0 आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग करने के लिए सरोवर नगरी पहुँचने वाले थे। अब वह खिलाड़ियों को वर्चुअल के माध्यम से ही अपना आशीर्वाद देगें। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर जहाँ पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। वही सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जनपद पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने जा रहा यात्रियों से भरा एक वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो बच्चों सहित एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुचाया गया जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया। आज शाम उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया।