Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Mar-2023

MP में इन्फ्लूएंजा H3N2 की एंट्री भोपाल में पहला केस सभी एडवाइजरी जारी मध्यप्रदेश में इन्फ्लूएंजा H3N2 की एंट्री हो गई है। इसका पहला केस राजधानी भोपाल में मिला है। ​​​​​​गुरुवार को युवक की रिपोर्ट H3N2 पॉजिटिव मिली है। ​स्वास्थ्य आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन को एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में इसकी जांच की जाएगी। वहीं अस्पताल में जरूरी उपकरण दवाएं और मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। शिवराज ने राहुल गांधी के सच्चे भारतीय होने पर संदेह जताया कर्नाटक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के सच्चे भारतीय होने पर संदेह जताया। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अपना और राहुल गांधी का डीएनए करा लें। गांधी परिवार ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है जबकि इनके परिवार में किसी ने नाखून भी नहीं कटाया होगा। प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए खुशखबरी प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए खुशखबरी है। यहां बाघिन लैला ने चार शावकों काे जन्म दिया है। पहली बार इन चारों नए मेहमानों की तस्वीर सामने आई है। शावक अपनी मां बाघिन के साथ अठखेलियां करते नजर आए हैं। रोमांचित करने वाले इस नजारे को एक टूरिस्ट ने कैमरे में कैद किया है। STR ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुनेंगे कार्यकर्ताओं के मन की बात प्रदेश की सत्ता में वापस लौटने के लिए कांग्रेस ने जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। 2018 के चुनाव की तरह दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के असंतोष दूर कर समन्वय बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। विंध्य में पिछले हफ्ते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बैठकें कर चुके हैं। अब शुक्रवार को दिग्विजय सिंह दतिया शिवपुरी गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। शुक्रवार को भोपाल इंदौर नर्मदापुरम में ओले गिरने की सम्भावना मध्यप्रदेश में 16 मार्च से बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भोपाल इंदौर नर्मदापुरम रीवा संभाग के साथ कटनी जबलपुर पन्ना सागर और छतरपुर में तेज आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं।