Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Mar-2023

गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो और युवकों को गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने देर रात छतरपुर में छापेमारी की। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया है। 10 मार्च को भी मध्यप्रदेश के सतना और रीवा से भी दो लोगों को पकड़ा गया था। टीम ने सतना से नरेंद्र कुशवाहा और रीवा से राहुल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। छात्र को मंदिर के पीछे कमरे में बुलाकर की गंदी हरकत ग्वालियर में 9वीं के छात्र से मंदिर के बाबा ने कुकर्म किया है। बाबा ने 13 वर्षीय छात्र को मंदिर के पीछे एक कुठरिया में किसी काम से बुलाया और यहां जबरन उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। छात्र विरोध न करे इसलिए बाबा ने उसका VIDEO भी शूट कर लिया है। घटना एक महीने पहले टांकोली गांव के पास मंदिर के पीछे कुठरिया की है। नेताओं ने जताई आपत्ति CMHO को हटाया कलेक्टर को नोटिस अशोकनगर में आयोजित करीला मेला। यहां होने वाला राई नृत्य मेले का आकर्षण रहता है। इस साल एक जांच के बाद मेला चर्चाओं में आ गया। दरअसल मेले से पहले स्वास्थ्य विभाग ने राई डांसर्स का HIV टेस्ट कराया था जिससे बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने भी इस पर आपत्ति जताई। महिला आयोग ने कलेक्टर उमा महेश्वरी को नोटिस देकर 5 दिन में जवाब मांगा है। वहीं सीएमएचओ डॉ. नीरज छारी को हटा दिया गया है। भोपाल के अशोका गार्डन और दूसरे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन और दूसरे इलाकों में आज सुबह 6.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। मध्यप्रदेश में पांच दिन के अंदर बारिश के दो सिस्टम बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 16 मार्च से एक और मजबूत सिस्टम बनेगा। इससे 19 मार्च तक न सिर्फ प्रदेश भीगेगा बल्कि ओले गिरेंगे और तेज आंधी भी चलेगी।