Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Mar-2023

शुजालपुर सिटी के किशनदीप गार्डन में नगर पालिका द्वारा फाग उत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार रात रखा गया। रात 11 बजे तक चले आयोजन में मथुरा के कलाकारों का फाग नृत्य व राधा कृष्ण के भक्ति नृत्य ने समा बांधे रखा। नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ ही गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुए इस फाग महोत्सव व मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की बरसात से होली खेलकर की गई। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक नगर पालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद परमार प्रमुख रूप से नगरपालिका के सभी पार्षदों और शहर के प्रत्येक वार्ड से आए गणमान्य नागरिकों के साथ फाग गीतों पर झूमते हुए नजर आए।