मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा #Holi के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों प्रबुद्धजनों समाजसेवियों मीडिया तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एव अधिकारियों ने भागीदारी कर उन्हें होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभी से उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में #JanAushadhiDiwas पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य के जिन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं हैं वहां कैथ लैब बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी चिकित्सा इकाइयों में MRI CT scan की पूरी व्यवस्था एवं टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा इसमें सभी जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह पर ‘एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकल महिलाओं को सम्मानित किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों मदन कुमार घिल्डियाल भास्कर भट्ट एवं महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्यान प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले देशों के विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया है।