Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Mar-2023

बजरंग बली की मूर्ति के सामने अश्लील प्रदर्शन! MP में बजरंग बली की मूर्ति के सामने अश्लील प्रदर्शन! एमपी में बजरंग बली की मूर्ति के सामने अश्लील प्रदर्शन! MP के रतलाम में हुई नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप को कांग्रेस ने फूहड़ बताया है। कांग्रेस का कहना है कि चैम्पियनशिप के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और शहर के महापौर ने सनातन धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाया है। कांग्रेस ने कहा कि बजरंग बली की मूर्ति के सामने महिला बॉडी बिल्डर का अश्लील प्रदर्शन हुआ। आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है। पूर्व सीएम ने कहा कि केजरीवाल बोलते थे लोकपाल बिल ले आओ। भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लोकपाल बिल आ गया और केजरीवाल के दो मंत्री आज जेल में बंद है। प्रदेश के दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत प्रदेश के दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस नाले में पलट गई। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। 38 यात्री घायल हैं। वहीं दूसरी ओर उज्जैन में एक बस से कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से जा भिड़ी। इसमें तीन लोगों की जान चली गई। एमपी के 20 जिलों में आज भी बारिश होने के आसार भोपाल ग्वालियर जबलपुर समेत एमपी के 20 जिलों में आज भी बारिश होने के आसार है। वहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ही मौसम में बदलाव होगा और तेज गर्मी पड़ेगी। मध्यप्रदेश के उज्जैन में जलेगी 5100 कंडों की होली उज्जैन में 5100 कंडों (उपलों) से होली बनाकर होलिका दहन किया जाएगा। 20 फीट ऊंची होली बनाई गई है। इन कंडों को रंग-गुलाल से भी सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चकमक पत्थरों का उपयोग कर होली जलाई जाएगी। ये सिंहपुरी की होली के नाम से प्रसिद्ध है।