Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Mar-2023

1. छिंदवाड़ा में बीच सड़क जलने लगी बैटरी वाली गाड़ी जिले में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी का क्रेज जोर पकड़ रहा है। लेकिन इस बीच सिवनी रोड में बैटरी वाली गाड़ी जलने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जाता है कि सिवनी रोड के पेट्रोल पंप के पास चलती गाड़ी में अचानक सीट के नीचे से धुआं उठने लगा था। वाहन चालक के द्वारा पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोककर पंप कर्मियों की मदद से अग्निशमन यंत्र की सहायता लेकर आग को बुझाने की कोशिश की गई तब तक आधी गाड़ी में आग लग चुकी थी। 2. देश को आतंकवाद और कट्टरवाद से खतरा: गिरिराजसिंह दशहरा मैदान में आज भाजपा के मोर्चो और प्रकोष्ठो के संयुक्त सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को सबसे बड़ा खतरा आतंकवादऔर कट्टरवाद से है। जो लोग जिन्ना को अपना मानकर उसके रास्ते पर चलना चाहते हैं ऐसे तत्वों से देश को खतरा है। धर्म के आधार पर देश का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक नेता का आधार कार्यकर्ता ही है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर नेता इतराते और बल खाते हैं। कार्यकर्ता नेता और पार्टी की नींव होता है। सम्मेलन में भाजपा के सातों मोर्चा और समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी संतोष पारिक भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर सहित वरिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 3. प्रधानमंत्री दुनिया में देश का नाम ऊंचा करने वाले दूसरे नरेंद्र: केंद्रीय मंत्री सम्मेलन के बाद सर्किट हाउस में गिरिराजसिंह ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए वर्ष 2014 के पहले और वर्ष 2014 के बाद के तुलनात्मक आंकड़े बताये और कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पैनी नजऱ रखने वाली अंतर्राष्ट्र्रीय एजेंसियां भारत को विश्व की सबसे तेज़ गति से प्रगति करने वाली आर्थिक शक्ति मान रही हैं। उन्होंने कहा कि एक वो नरेंद्र थे जो स्वामी विवेकानंद बने और पूरी दुनिया में भगवे का मान बढ़ाया था। आज एक और नरेंद्र मोदी समूचे विश्व में भगवा फहरा रहे हैं। 4. 3 कार्यकर्ता गोंडवाना से निष्कासित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार सरेआम द्वारा श्री प्रसाद कुमरेअशोक मस्कोले और कृष्ण उइके को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया जाता है कि 16 फरवरी को तामिया के इटावा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक पदाधिकारी की पिटाई के मामले में इन पर यह कार्यवाही हुई है। 5. संबल योजना के हितग्राहियों को मिला लाभ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज संबल योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 के अंतर्गत लाभ दिया गया इसके लिए मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके तहत प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड रुपए की अनुग्रह सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण कराया गया। 6. सचिव और रोजगार सहायकों ने दिया ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार को परासिया सचिव और रोजगार सहायक संगठन के द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। सचिवों ने बताया कि उन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। 7. एसीसी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को हराया इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान में डीसीए क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही है जिसमें आज का पहला मैच एसीसी क्लब छिंदवाड़ा और फ्रेंड्स क्लब छिंदवाड़ा के बीच खेला गया। एसीसी क्लब ने फ्रेंडस क्लब को 56 रनों से हराया जबकि दूसरा मैच बालाजी क्लब ने सिम्स क्लब को 5 विकेट से हराया। 8. ब्लाक कांग्रेस ने जलाया मंहगाई का पुतला बढ़ती मंहगाई और जनविरोधी नीतियों को लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मंहगाई का पुतला दहन कर विरोध जताया। बजट के तुरंत बाद रसोई गैस के बढ़े दामों में लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर अपना बजट पेश कर सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है वही दूसरी ओर रसोई गैस के दामो में वृद्वी कर हर परिवार का बजट बिगाड़ रही है। आंदोलन में कुकडा एंव खजरी के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने मंहगाई का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष दिगम्बर ठाकरे समन्वयक भैयाजी शविारे सुरेश कपाले लालसाहब सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 9. निज शुद्धात्मा ही तीन लोक में सार है:पं. अनुभव शास्त्री महापर्व अष्टान्हिका इन दिनों जिन मंदिरों में मनाया जा रहा है। इस दौरान पूजन अर्चन के साथ विद्वानों के प्रवचन भी हो रहे हैं। स्वाध्याय भवन में अलीगढ़ से पधारे पण्डित अशोककुमार लुहाडिय़ा एवं करेली से पधारे मंगलार्थी अनुभवशास्त्री के मंगल प्रवचनों में समस्त जिनवाणी का सार ज्ञायक भगवान आत्मा शुद्धात्मा की महिमा जानी। 10. हिंदी विषय पर पीजी कालेज में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी हिंदी विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शनिवार को पीजी कालेज में शुभारंभ हुआ। पहले दिन हिंदी के विद्वानों ने हिंदी भाषा और नवप्रयोग विषय पर अपने शोधपरक विचार रखे। संगोष्ठी के शुभारंभ पर राजभाषा विभाग नागपुर के डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि हिंदी हिंसा या हठ से नहीं हृदयों को जीतकर आगे बढ़ रही है। हिंदी अपना दायरा छोड़कर आगे बढ़ रही है।