MP में 4 से 7 मार्च तक बारिश! मध्यप्रदेश में 4 से 7 मार्च तक मौसम बदला रहेगा ठंडी-गर्म हवाओं के असर से मध्यप्रदेश में 4 से 7 मार्च तक मौसम बदला रहेगा। बादल छाए रहेंगे तो बारिश भी होगी। इससे भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर नर्मदापुरम सागर रीवा और शहडोल संभाग के भींगने के आसार है। विराट-अनुष्का ने महाकाल मंदिर में की भस्म आरती भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार ऑफिस मार्च में खुले रहेंगे प्रदेश के सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार ऑफिस मार्च में खुले रहेंगे। सिर्फ होली (8 मार्च) पर ही ऑफिस बंद रखे जाएंगे। रंगपंचमी शनिवार-रविवार या अन्य कोई छुट्टी पर ऑफिस खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल से प्रॉपर्टी की गाइडलाइन बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए ऑफिस खोलने का प्रदेश में लंबे समय बाद कोरोना के नए मरीज सामने आए प्रदेश में लंबे समय बाद कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 8 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें इंदौर में 6 और भोपाल में 2 मरीज शामिल हैं। 459 लोगों के सैंपल लिए गए थे इनमें ये केस मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इंदौर में 8 भोपाल में 6 और ग्वालियर में 1 एक्टिव केस है। केजरीवाल-भगवंत मान भोपाल से शुरू करेंगे चुनावी कैंपेन मपी में विधानसभा चुनाव (Mp vidhan sabha election 2023)में अब कुछ ही महीने बचे है. इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (bjp) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन अब इन दोनों पार्टियों की टेंशन अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बढ़ाने वाले हैं. 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुंकार भरेंगे।