शिवराज का काम देख भड़के सिंधिया! शिवराज का काम देख भड़के सिंधिया! बोले-स्मार्ट सिटी है या जंगल काम देख भड़के सिंधिया! बोले-स्मार्ट सिटी है या जंगल ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जमकर गुस्सा आ गया। वह अफसरों पर नाराज हो गए । दरअसल सिंधिया थीम रोड पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उखड़ती टाइल्स टेम्परेरी लाइट फिटिंग्स बदरंग साइन बोर्ड और uske आगे उग रही घास को देखकर सिंधिया भड़क गए। वह नाराज होकर बोले-यह क्या हाल बना रखा है। स्मर्ट सिटी है या जंगल। कहीं भी घास बढ़ रही है कोई देखरेख करता भी है या नहीं। इसके बाद सिंधिया ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अफसरों को फटकार लगाते हुए मई के आखिर तक सभी कमियां दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं। फिल्मी स्टाइल में बावड़िया कलां के एस ऑफ क्लब्स पर दबिश राजधानी भोपाल में आबकारी टीम ने फिल्मी स्टाइल में बावड़िया कलां के एस ऑफ क्लब्स पर दबिश देते हुए विदेशी अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा। ग्राहक बनकर ऑर्डर भी दिया। फिर शराब परोसे जाते ही 15 सदस्यीय टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के ऑफिस में तोड़फोड़ कर्मचारियों को पीटा बुरहानपुर में 40 से ज्यादा लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। वनकर्मियों के साथ मारपीट भी की। ये लोग 4 आरोपियों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। 35 आरोपियों को पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया है। बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार! मिली जमानत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग उर्फ सौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से शालिगराम की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी शालिगराम को जमानत दे दी। शालिगराम गर्ग पर पुलिस ने 9 दिन पहले FIR दर्ज की थी। उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह सिगरेट पीते हुए और हाथ में कट्टा लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमकाते नजर आया था। दूसरे पखवाड़े में खूब तपेगा मार्च; तापमान बढ़ेगा और लू भी चलेगी उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बादल छा रहे थे। जिसका असर शुक्रवार को कम हो जाएगा। इस कारण कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दूसरे पखवाड़े में मार्च खूब तपेगा। वहीं लू भी चलेगी।