उत्तराखंड में आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो बार चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में भी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए रुद्रप्रयाग टिहरी और पौड़ी जिले में तीन महत्वपूर्ण बैठक की जा चुकी है। धामी सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार और उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सवाल खडे किए हैं उनका कहना हैं की सरकार का यें फैसला देर से लिया गया फैसला हैं और अधूरा फैसला हैं... उनका कहना है कि संभावना है कि गवाहों को डरा धमका कर या किसी अन्य तरीके से ग्वाहों की गवाही को प्रभावित किया जा सकता हैं. ऐसे में सरकार को हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई की जांच करानी चाहिए उत्तराखंड सरकार प्रदेश में अब बच्चों के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है बता दें कि राज्य के 1124 स्कूलों के छात्र अब नए शैक्षणिक सत्र से स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे यानि बच्चों को स्कूल में अब कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी इसके साथ ही छात्र और छात्राएं इंटरनेट के जरिए देश- दुनिया से भी जुड़ सकेंगे डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार ने स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इसके तहत हर स्कूल को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए ₹2.40 लाख दिए जाएंगे सरकार ने इसके लिए लगभग कुल 20 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी के मामले में कांग्रेस लगातार मुखर दिखाई दे रही है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार ने त्योहारों के मौके पर लोगों को तोहफा देने का काम किया है उन्होंने कहा कि अच्छे दिन दिखाए जाने का दावा करने वाले भाजपा के नेता किस कदर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होना बताता है कि सरकार लोगो को महंगाई की मार से निजात दिलाने के लिए कितनी मुस्तैद है।। हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियां स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। ताजा मामला हरिद्वार जनपद के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है। जहां दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए एक परिवार आ रहा था। तभी ड्राइवर को झपकी लगने के कारण गाड़ी ने दो लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया मंगलोर कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वाहन द्वारा दो बच्चियों को टक्कर मारकर उड़ा दिया गया है।