Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Mar-2023

BJP प्रदेशाध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह को बताया MP का CM ! शर्मा की जुबान लड़खड़ा गई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जुबान लड़खड़ा गई MP के जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जुबान लड़खड़ा गई। वीडी शर्मा बोल पड़े की हम एमपी में संवेदनशील और मेहनती मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के इतना बोलते ही नजदीक बैठे भाजपा के पदाधिकारी भी हंसने लगे। शर्मा ने अपनी गलती को तुरंत सुधारा और कहा- शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष बजट सत्र के दौरान प्रेस वार्ता कर रहे थे। वह सागर में पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला सागर के मकरोनिया इलाके में स्थित बटालियन में तैनात पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में प्रधान आरक्षक आरक्षक समेत तीन घायल हुए हैं। जिन्हें मकरोनिया के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक आनंद पाल नए रिक्रूट्स को परेड कराने के लिए घर से निकले थे। बजट सत्र की वजह से 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाईं विधायक इस बार की एमपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुो गई है. नेपानगर से BJP विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने देडतलाई के शासकीय मॅाडल हायर सेकेंड्री स्कूल से फार्म भरा था. वो भी अन्य छात्रों की तरह परीक्षा में शामिल होने के विचार में थी. लेकिन बजट सत्र में रहने की वजह से विधायक ने अपनी परीक्षा छोड़ दी और कहा कि बजट में रहना जरूरी है. इसके अलावा कहा कि अगली बार जब बोर्ड की परीक्षा होगी तो परीक्षा देने को देखा जाएगा. बदले मौसम और चक्रवाती हवा के घेरे ने गर्मी उड़ा दी मध्यप्रदेश में बदले मौसम और चक्रवाती हवा के घेरे ने गर्मी उड़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इस कारण राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इसके असर से मध्यप्रदेश में भी बादल छा रहे हैं। हालांकि 3 मार्च से ज्यादातर शहरों में गर्मी का असर बढ़ जाएगा।