उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की वहीं हजारों की तादाद में युवाओं ने पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया उन्हें पुष्कर धामी ने कहा कि जिस प्रकार से लगातार पेपर बी के मामले हो रहे थे और भर्तियां निरस्त हो रही थी जिसके चलते हमारे द्वारा एक ऐसा सख्त कानून बनाया गया जिससे नकल और पीपली करने वालों में डर और भय रहेगा क्योंकि जिस प्रकार से युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा था इसके लिए नकल विरोधी कानून को बनाया गया है और इसको सख्ती से पालन किया जाएगा जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों में इस कानून का भय बना रहेगा और नकल विरोधी कानून को सख्ती से पालन किया जाएगा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी को बर्खास्त कर्मचारियों के मामले को सुप्रीम कोर्ट में लड़ने पर बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि उन्होने सही निर्णय लिया है। नियम और कानून के तहत 228 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उधम सिंह नगर के जसपुर में स्वास्थ्य एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत जसपुर पहुँचे ओर जी जी आई सी स्कूल जसपुर ओर सहकारिता विभाग का औचक निरीक्षण किया वंही केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि सहकारिता विभाग उत्तराखंड में पहली बार पेक्स कंप्यूटराइजेशन उत्तराखंड सरकार द्वारा किये गए है जिसमे 1 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक किसानों को 0 प्रतिशत ऋण देने का निर्णय लिया था जिससे साथ लाख से ज्यादा किसान इसका लाभ ले रहे हैं और अब वन टाइम सेटलमेंट एक योजना चलाई गई है जिससे कई किसानों को उसका लाभ मिल रहा है उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसवार्ता की इस दौरान उन्होंने राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था पर धामी सरकार पर जमकर हमला बोलामाहरा ने देहरादून की कैंट विधानसभा में अवैध खनन कर रहे माफिया की ओर से सिपाही पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने के मामले को बेहद गंभीर बताया है उन्होंने कहा कि देहरादून में यदि यह हाल है तो राज्य के अन्य क्षेत्रों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं इस दौरान उन्होंने विजय वात्सल्य हत्याकांड समेत विभिन्न अपराधिक गतिविधियों पर भी धामी सरकार पर निशाना साधा है उत्तराखंड में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून चमोली उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग बागेश्वर टिहरी पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है