Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Feb-2023

पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में लालू यादव ने कहा- बीजेपी कोई पार्टी नहीं वो RSS का मुखौटा है। भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी है। एक साथ रहिए। एकजुट रहिए। हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। रैली में लालू दिल्ली से जुड़े। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सभा को करीब 10 मिनट तक संबोधित किया। लालू ने कहा कि ये भीड़ देखकर मैं खुश हूं। ये एकजुटता बताती है कि भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होने वाला है। उसमें ये गठबंधन पक्का गठबंधन हो जाएगा। यह भाजपा और RSS को साफ करेगा। हमें इन लोगों से देश को बचाना है। देश से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। हम और नीतीश एक हो गए हैं। अब हमेशा साथ रहेंगे। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है। #biharnews #laluyadav #bjpnews #nitishkumar #narendramodi