ढोल बजाकर जमकर नाचे CM शिवराज! ढोल बजाकर जमकर नाचे CM शिवराज! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जी-20 संस्कृति कार्यकारी समूह की प्रथम बैठक का उद्घाटन किया। सीएम ने यहां मध्यप्रदेश जनजातीय एवं लोककला राज्य संग्रहालय आदिवर्त का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह आदिवासी रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने ढोल बजाकर डांस भी किया। डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना ग्वालियर अल्प प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी की विकास यात्रा पर कई सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने विकास यात्रा को विनाश यात्रा बताते हुए कहा है कि सरकार कर्ज पर कर्ज लेती चली जा रही है। जिसे विकास का नाम दिया जा रहा है सही मायने में तो सरकार उधार का सिंदूर लेकर सुहागन बनी हुई है। धार में बोलेरो-बाइक में टक्कर 4 की मौत धार के कुक्षी में दर्दनाक हादसा हो गया। लोंगसरी गांव के पास बोलेरो ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले बोलेरो ने अनियंत्रित होकर अन्य बाइक को टक्कर मारी थी जिस पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतकों में जंगलिया इडू सीताबाई किशन हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हादसा युवक की मौत हरदा में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में गोली लगने से पहटकला निवासी रामनिवास कलम की मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। यहां सिराली के ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष नागू पटेल के बेटे की मैरिज गार्डन में शादी थी। बुधवार शाम प्रोसेशन निकाला जा रहा था। इस दौरान बारात में शामिल किसी व्यक्ति के पास लोडेड बंदूक से गोली चल गई। बादल छाने से 3 डिग्री लुढ़का दिन का पारा 25 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोप एक्टिव होगा। इससे रात में गर्मी बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में दिन-रात के पारे में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।