Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Feb-2023

MP में CISF के जवानों पर चाकू-कुल्हाड़ी से हमला! CISF के 2 जवानों पर चोरों ने चाकू-कुल्हाड़ी से हमला किया MP के उमरिया जिले में बंद कोयला खदान में ड्यूटी कर रहे दो CISF जवानों पर 10 से 12 हमलावरों ने हमला किया है। घटना बिरसिंहपुर पाली में रविवार रात की है। हमलावर चोरी के मकसद से आए थे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवान संजीव लोधी और अंकित जाट पर हमला कर घायल कर दिया। जवानों को बिरसिंहपुर पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर अंकित जाट को शहडोल रेफर कर दिया गया। जवान संजीव लोधी ने बताया कि 10-12 लोग आए और चाकू कुल्हाड़ी से हमला किया। आबकारी नीति 2023-24 को शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी दी मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति 2023-24 को शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत अब शराब दुकानों पर बैठकर शराब नहीं पी जा सकेगी। यानी दुकानों से शराब की बिक्री तो होगी लेकिन वहां बैठकर पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में सभी अहाते भी बंद किए जाएंगे। नर्मदापुरम में वीर गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे नर्मदापुरम में वीर गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे। यहां अखिल भारत हिंदू महासभा के महासचिव ने कहा- निश्चित तौर पर गोडसे को इस राष्ट्र का आदर्श होना चाहिए। क्योंकि उनका मानना था कि राष्ट्र सर्वोपरि है। कार्यक्रम में नारे लगाते हुए कहा गया अम्बाला से आई आवाज वीर गोडसे जिंदाबाद। मार्केटिंग सोसाइटी की दुकानें 10 मिनट में खाक‎ खंडवा में‎ रविवार रात 11 बजे इंदौर नाका‎ के पास तहसील मार्केटिंग सोसाइटी की‎ सात दुकानों में आग लग गई। आग तब‎ लगी जब सभी दुकानें बंद थी। आग ने‎ सिर्फ दस मिनट में विकराल रूप‎ इसलिए ले लिया क्योंकि ऑइल दुकान‎ प्लास्टिक के कवर गैरेज और टेंट‎ हाउस यहां थे। यहां प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। फरवरी में ही गर्मी ने दिखाए तेवरपारा 34 डिग्री पार मध्यप्रदेश में फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जगह पारा 34 डिग्री पार पहुंच गया है। राजगढ़ के दिन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 36 डिग्री से ज्यादा है। वहीं सिवनी और नरसिंहपुर की रातें सबसे गर्म है।