पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम जाएंगे CM शिवराज! पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम जाएंगे सीएम शिवराज! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम जाएंगे। वह यहां शुरू हो रहे रूद्राक्ष महोत्सव महाकुंभ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भोपाल एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से दोपहर 3 बजे सीहोर के लिए रवाना होंगे। वह सीहोर में करीब 1 घंटे रुकेंगे। कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव:भीड़ में तीन महिलाएं लापता कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 16 फरवरी से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव चलेगा। अब तक करीब 10 लाख लोग इस महोत्सव में शामिल होने सीहोर पहुंचे हैं। एमपी में 220 सीनियर तहसीलदार बनेंगे डिप्टी कलेक्टर मध्यप्रदेश सरकार 220 सीनियर तहसीलदारों को कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर बनाने जा रही है। इसकी फाइल भी दौड़ रही है। संभवत: 25 फरवरी के बाद लिस्ट आ सकती है। ये तहसीलदार पिछले 7 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। इंदौर पुलिस ने वांटेड सिपाही पर रखा 5000 का इनाम इंदौर के कनाड़िया में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने नीमच में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ रेप सहित कई गंभीर मामले की शिकायत असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर से की थी। इसके बाद इंदौर महिला पुलिस ने सिपाही पर केस दर्ज किया था। पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी सिपाही की गिरफ्तारी नही कर पाई। जिसके बाद महिला पुलिस ने अब फरार सिपाही के वांटेड के पोस्टर चस्पा किए हैं। सिपाही पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। एमपी में मौसम बदला दिन में चुभने लगी धूप प्रदेश में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। दो दिन गिरावट के बाद पारे में फिर से बढ़ोतरी हुई है। खासकर दिन के तापमान में। कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भोपाल इंदौर और ग्वालियर में भी गर्मी का असर है। वहीं राजगढ़ में 35 डिग्री के ज्यादा तापमान है। कुछ शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है।