Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Feb-2023

क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ग्राम रमघड़ा स्थित रूद्र धाम आश्रम पर भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंड आत्मक शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार से हो गया है। श्री बजरंग गिरी जी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई इसमें कन्याओ एवं माताएं बहने सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम रूद्र धाम आश्रम पर लगातार 23 वर्षो से हो रहा है। महायज्ञ में बड़ी संख्या में यहां पर श्रद्धालु पहुंचते हैं और दर्शन कर धार्मिक लाभ उठाते हैं। बतादे कि अंतर्राष्ट्रीय कथा बाचक डॉ. कृष्णानन्द जी महाराज अजमेर (राजिस्थान)के मुखारविंद से यहां राम कथा सुनाई जावेगीकथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।