1. जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए महापौर 2 घंटे होते रहे परेशान छिंदवाड़ा जिले का अस्पताल अपनी लापरवाह पूर्ण कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरेगी। लेकिन अब यहां पर व्यवस्थाएं पहले से ज्यादा लचर हो गई है। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिया के पास सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई थी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। महिला को इलाज नहीं मिलने की खबर जब शहर के प्रथम नागरिक महापौर विक्रम अहके कों मिली तो वे सभापति प्रमोद शर्मा के साथ महिला का उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन महापौर के पहुंचने के बाद भी वे 2 घंटे इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। अस्पताल में तीन इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर सेवा से नदारद थे। ड्रेसर शराब के नशे में था। जबकि स्टाफ नर्स आराम से कुर्सी में बैठकर मोबाइल चला रही थी। इसे लेकर महापौर विक्रम अहके ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। महापौर का कहना है कि यदि अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन दोषियों पर कार्यवाही नहीं करता है तो महापौर खुद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे। 2. शिव महापुराण सुनने उमड़ा जनसैलाब स्थानीय दशहरा मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू और उनके परिवार के द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पहले दिन शिव महापुराण सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बता दे की दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली शिव महापुराण में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के द्वारा भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन देवकीनंदन ठाकुर ने भगवान शिव और सृष्टि की उत्पत्ति का प्रसंग बताया। 3. जुआ पकड़ाने के शक पर युवक को ब्लेड से मारा जुआ पकड़ाने के शक पर युवक को ब्लेड से घायल करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में आज सोनू नामक युवक ने बरारीपुरा सावलेबाड़ी निवासी रोहित राजपूत को मुखबिरी के आरोप में ब्लेड से लहूलुहान कर दिया। सोनू को शक था कि उसके जुआ फड़ की सूचना पुलिस को रोहित राजपूत ने दी थी इसके चलते सोनू ने रोहित से विवाद करते हुए उसे घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। 4. बैंक ऑफ महाराष्ट्र एंप्लाइज यूनियन की हड़ताल बैंक ऑफ महाराष्ट्र एंप्लाइज यूनियन के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय काम बंद हड़ताल की गई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा धरना देकर बैंक प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 5. वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम ने की भरिया समाज की महिलाओं से चर्चा प्रदेश सरकार के द्वारा भरिया समाज में परिवार की महिला मुखिया को 1 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। इस योजना को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में हितग्राही महिलाओं से चर्चा की गई। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक में कलेक्टर शीतला पटलेएडीएम ओपी सनोड़िया सहित ट्राईबल विभाग केअधिकारी मौजूद थे। 6. आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिले में एक बार फिर आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर आज पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। 7. छोटे दादा की मनाई बरसी अनगढ़ हनुमान मंदिर में स्थित श्री दादाजी धूनीवाले दरबार में आज छोटे दादा हरिहर जी महाराज की बरसी मनाई गई। इस मौके पर जागृति संकीर्तन रामायण मंडल के द्वारा भजन कीर्तन और दादा जी नाम का अखंड जाप पाठ किया गया। जिसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं को भंडारे का वितरण किया गया। 8. स्वामी विवेकानंद पर व्याख्यानमाला मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की व्याख्यानमाला का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की समस्त समाजसेवी संस्थाओं सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 9. गुलाबरा से निकलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान गुलाबरा वार्ड नंबर 42 नीलकंठेश्वर मंदिर से शहर कांग्रेस आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर रही है। इस अभियान में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद होंगे जो वार्ड नंबर 42 4344 और 45 में पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क करेंगे। 10. रेल अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन वरिष्ठ नागरिक संगठन ने रेल्वे प्रशासन के विरुद्ध अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी के नेतृत्व में स्थानीय रेल्वे परिसर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया एवं डी आर एम नागपुर को संबोधित ज्ञापन स्थानीय स्टेशन अधीक्षक संतोष श्रीवास को सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई है कि पेंचवेली यात्री ट्रेन व पातालकोट यात्री ट्रेन छिन्दवाड़ा से बढ़ाकर सिवनी तक चलाई जाए छिन्दवाड़ा नैनपुर यात्री ट्रेन अविलंब प्रारंभ की जाए।इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य सम्मिलित हुए।