Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Feb-2023

सीहोर में भोपाल-इंदौर फोरलेन पर 16 फरवरी से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव होने जा रहा है। पिछले साल इस महोत्सव में भोपाल-इंदौर फोर लेन पर भीषण जाम लगने के कारण लोग काफी परेशान हुए थे। इस बार जाम से बचने के लिए इस फोर लेन को 7 दिन सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए बंद किया जा रहा है। इंदौर जाने वाले और भोपाल आने वाले भारी वाहन सीहोर होकर नहीं गुजरेंगे। इंदौर से भोपाल आने वाले वाहनों को देवास से डायवर्ट कर दिया जाएगा जबकि भोपाल से इंदौर जाने वाले को श्यामपुर-ब्यावरा मार्ग से भेजा जाएगा। धाम में इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। पार्किंग के लिए 70 एकड़ जमीन तय की गई है। यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ ने बताया कि चौपाल सागर से भटोनी जोड़ तक के 6 किमी लंबे मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा। #sehorenews #mpnews #mahashivratri #bhopalnews