Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Feb-2023

गुरुवार दोपहर डालू मोती बाजार स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट में रेलवे के सीनियर डीएसटी की गाड़ी से लापरवाही पूर्वक दरवाजा खोलने के कारण बाइक चालक विजय घोटा का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया। कार में सीनियर डीएसटी का परिवार बाजार में खरीदी के लिए आया था जिसमें उनकी पत्नी अर्चना जोनवाल सवार थी। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा था और उसी साइट से दूसरा दरवाजा अचानक खोलने के कारण पीछे से बाइक पर आ रहे विजय घोटा दरवाजे से टकराकर बुरी तरह गिर गए और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें तुरंत आरोग्यं हॉस्पिटल ले गए। जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया इंदौर में भी डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया और उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।