Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Feb-2023

MP के पवई विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रह्लाद लोधी की 5 फरवरी रविवार की शाम विकास यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पवई अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें करीब आधा घंटे तक ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं मिल पाया। विधायक आधा घंटे तक तड़पते रहे। फिर एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर को निकालकर उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई। विधायक प्रहलाद लोधी पवई में विकास यात्रा कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। वह शासन की योजनाओं को ग्रामीणों को समझा रहे थे लेकिन विकास यात्रा के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे उन्हें आनन-फानन में पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती करवाया जहां वह आइसीयू वार्ड में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।