Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Feb-2023

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले भारत यात्री अजय पटेल का शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अजय पटेल ने अपने यात्रा के दौरान के अनुभव सांझा किये। इससे पहले गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद नसरुल्लागंज पहुंचे भारत यात्री अजय पटेल और ब्रजेन्द्र उइके का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल लक्ष्मीनारायण बंडावाला सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।