Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Feb-2023

राजधानी भोपाल में ईएमएस टीवी की खबर का बड़ा असर हुआ है । एस्ट्रल डाइकिन के भोपाल में लगे अवैध होर्डिंग्स पर ई एम एस टी वी की खबर के बाद कार्रवाई हुई है । सोमवार को नगर निगम भोपाल द्वारा भोपाल के कमला नगर नेहरू नगर माता मंदिर गीतांजलि चौराहा पीएनडीटी चौराहा अन्नपूर्णा परिसर सहित अंबेडकरनगर के अवैध होल्डिंग्स को नगर निगम ने जमींदोज कर दिया । दरअसल एस्ट्रल डाइकिन द्वारा मनमानी करते हुए शहर भर में नियमों को ताक पर रखकर जगह जगह अवैध होर्डिंग्स लगाए गए थे । इन अवैध होर्डिंग्स को लेकर ईएमएस टीवी द्वारा लगातार प्रमुखता से खबरें दिखाई जा रही थी जिस पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए सोमवार को कई जगह से अवैध होर्डिंग्स हटा दिए गए । लेकिन अब यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि इन अवैध होर्डिंग्स संचालक पर f.i.r. और जुर्माना की कार्रवाई कब होगी ।