Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2023

राजधानी के नेहरु नगर पुलिस लाइन में मप्र पुलिस में हाल ही में चयनित हुए 6 हजार आरक्षकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा डीजीपी सुधीर सक्सेना एडीजी चयन एवं भर्ती संजीव शमी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मप्र पुलिस के जवानों ने मप्र गान की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड पार्टी ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी। मप्र गान के बाद सीएम ने पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया। मप्र गान जैसे ही खत्म हुआ सीएम ने जवानों की तरफ देखकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। 30 जनवरी को दो मिनट के लिए ठहर जाएगा MP! 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। बापू की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सभी विभागों के प्रमुखों और कलेक्टर्स को आदेश भेजा गया है। आदेश के मुताबिक 30 जनवरी को सुबह 11.00 बजे प्रदेश में मौन जाएगा। इस दौरान सभी गतिविधियों को रोक दिया जाएगा। दो मिनट का मौन शुरू होने और मौन खत्म होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। 10.59 बजे से 11:00 बजे तक सायरन बजाए जाएंगे। दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक दोबारा क्लियर सायरन बजाए जाएंगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-भोजपाल के लिए मोदी से बात करूंगा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम भोजपाल करने का मुद्दा एक बार फिर गरमाया गया है। बुधवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने ये मांग उठाई थी। गुरुवार को उन्होंने ये मांग फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि मैं भोजपाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करूंगा। उन्होंने संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से कहा कि वे CM शिवराज को समझाएं। यदि होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया जा सकता हैं तो भोपाल में एक ही अक्षर ज ही तो जोड़ना है। मध्यप्रदेश विधानसभा में इसका प्रस्ताव पास किया जाना चाहिए। भोपाल में लोकरंग शुरू 30 जनवरी तक चलेगा राजधानी भोपाल में रविंद्र भवन में गणतंत्र के उत्सव लोकरंग की शुरुआत हुई है जो 30 जनवरी तक चलेगा। यहां विमुक्त एवं घुमंतू विषय पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें संस्कृति की झलक दिखेगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर समुदाय की संस्कृति को करीब से जाना। साथ ही समुदाय की कला और शिल्प की सराहना भी की। इंदौर में दिन का तापमान रात के बराबर मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज भी बादल हैं। कुछ जगह सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। रातभर कई जिलों में तेज पानी गिरा। प्रदेश में ग्वालियर की रात सबसे ठंडी रही। यहां गुरुवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। गुरुवार को इंदौर 17.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। गुरुवार रात का पारा 14.9 डिग्री रहा। यानी करीब 2 डिग्री का ही अंतर है। #cmshivrajsingh #mpoliceconstable #bhopalnews