Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2023

धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र के दिवेल गांव में बीती रात दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की बात को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी से मारपीट की। इसके बाद दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 6 हजार नए आरक्षकों को सीएम ने दिए अपॉइंटमेंट लेटर राजधानी के नेहरु नगर पुलिस लाइन में मप्र पुलिस में हाल ही में चयनित हुए 6 हजार आरक्षकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा डीजीपी सुधीर सक्सेना एडीजी चयन एवं भर्ती संजीव शमी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भोपाल इंदौर समेत 33 जिलों में गिरा पानी मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात में बारिश का दौर जारी रहा। तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी घोषित की गई है। शाजापुर में भी आज 5वीं तक की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर दिनेश जैन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है BJP नेता ने परिवार समेत जहर खाया मध्यप्रदेश के विदिशा में भाजपा नेता ने पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वे अपने दोनों बेटों की लाइलाज बीमारी को लेकर परेशान थे। खुदकुशी से पहले उन्होंने फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट भी डाली। दिल दहला देने वाली ये घटना विदिशा की है। यहां भाजपा के दुर्गानगर के मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने अपने परिवार के साथ जहर खा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में दोनों बच्चों और पति-पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पहले दोनों बेटों और बाद में संजीव मिश्रा फिर उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। डॉगी को छठे माले से फेंका इंदौर के लसूड़िया में एक डॉगी की हत्या का मामले सामने आया है। जिसमें डॉगी को बिल्डिंग के छठे माले से फेंकने की आंशका है। मामले में पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया है। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में देखकर जांच करेगी।