Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Jan-2023

जबलपुर को CM के आने का इंतजार 25 एवं 26 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित जबलपुर आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक तथा नगर निगम कमिशनर ने संयुक्त बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर रेलवे प्रशासन भी चौकसी बरतता नजर आ रहा है। देश में 26 जनवरी को आतंकी हमले की चेतावनी को चलते सुरक्षा व्यवस्था और तेज कर दी है। रेल विभाग द्वारा भी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा को लेकर चौकसी बरत रहा है जिसके चलते ट्रेनों में जहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वही स्टेशनों में भी हर संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। तो वही डॉग स्कॉट हर यात्रियों के सामान की जांच में जुटा हुआ है। जबलपुर के थाना कैंट अंतर्गत आर्मी ऑफिसर मैस में कर्नल ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पत्नी भी आर्मी में ही पदस्थ है। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद कर्नल ने मौत का रास्ता चुन लिया। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। जिसके बाद परिजन लखनऊ से जबलपुर पहुंच रहे है। वहीं घटना के बाद विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। जबलपुर के कटंगा में स्थित आकाशवाणी केंद्र में आज सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर निरीक्षण करने पहुँचे जहा इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्थाओ के साथ साथ अधिकारियों से चर्चा करते हुए उचित दिशा निर्देश दिएवही मंत्री अनुराग ठाकुर ने आकशवाणी केंद्र में सबसे पहले पौधा रोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखेने के लिए सभी से आव्हान कियावही निरीक्षण करते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने आकशवाणी केंद्र के अधिकारियों कई सुझाव देते हुए उनपर अमल करने की बात कहीजहा इस दौरान मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ निरीक्षण करने लोकसभा सांसद राकेश सिंह भी आकाशवाणी केंद्र पहुँचे।