Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Jan-2023

सीहोर में दो अलग-अलग इछावर एवं आष्टा थाना से पिछले दिनों हुए वाहन चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है सीहोर पुलिस ने उक्त वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए आष्टा निवासी तीन शातिर आरोपी रफीक अली सद्दाम एवं जफर साहब को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार यह तीनों आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज में कार चोरी करते थे फिर उन पर किसी पुरानी कंडम कार का नंबर चढ़ाकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था इन तीनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध पंजीकृत है फिलहाल सीहोर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है आरोपियों से चोरी किए गए 5 फोर व्हीलर वाहन जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है।