MP निकाय चुनाव रिजल्ट दिग्गी के गढ़ में कांग्रेस आगे मध्यप्रदेश के 5 जिलों के 19 नगरीय निकायों में चुनाव की काउंटिंग हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ में 8 वार्ड के नतीजे आ गए हैं। इनमें से 6 कांग्रेस ने जीते हैं। ओंकारेश्वर के सभी नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा की नगर सरकार बनेगी। 15 में से 9 में भाजपा तो 6 में कांग्रेस जीती है।मंत्री प्रेम सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के गढ़ बड़वानी में भी भाजपा आगे है। यहां शुरुआती दौर में भाजपा पीछे थी। सोलंकी व लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल के वार्ड 9 में पार्टी हार गई। कांग्रेस नेता व पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के क्षेत्र राजपुर में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की नई टीम को CM ने बताया सर्कस नया साल-नई सरकार का नारा देने वाली मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नई टीम घोषित कर दी है। AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। इनमें 105 प्रदेश महामंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट भी जारी की गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को फिर एमपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है पीसी शर्मा बोले- नागपुर में RSS हेडक्वार्टर BJP सरकार; वहां से क्यों उठा विवाद गढ़ा गांव (छतरपुर) स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर नागपुर से शुरु हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है।MP कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि यह सब BJP-RSS की साजिश है। उन्होंने कहा नागपुर में RSS का हेडक्वार्टर है महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है वहां से ही विवाद क्यों उठा। पत्नी-बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या शव घर में दफनाए मध्यप्रदेश के रतलाम में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। तीनों के शव घर के बरामदे में ही दफना दिए। पड़ोसियों ने शक होने पर पुलिस को शिकायत कर दी। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हो सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुदाई कर तीनों के शव भी बरामद कर लिए हैं। चिकन शॉप के मालिक ने गार्ड को पीटा ग्वालियर के फूलबाग सेंटर पॉइंट स्थित चावला चिकन के मालिक संदीप सक्सेना के खिलाफ पुलिस ने कार बाजार के गार्ड के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से ही संदीप सक्सेना फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है