Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Jan-2023

पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का आज नर्मदापुरम स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ में होगा। दिल्ली से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए पार्थिव देह को राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल लाया गया। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। दोपहर 3 बजे पार्थिव देह भोपाल एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव आंखमऊ पहुंची। दिग्विजय सिंह भी आंखमऊ तक साथ आए। शरद यादव का आंखमऊ में अंतिमसंस्कार किया गया। गौरतलब है कि शरद यादव का गुरुवार को 75 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।