Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Jan-2023

मसूरी के ऐतिहासिक बाजार लन्ढौर मैं हो रहे भू धसाव का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को शीघ्र क्षेत्र के ट्रीटमेंट करने का आदेश दिया बताते चलें कि जोशीमठ की तरह ही मसूरी के लन्ढौर बाजार में भी भू धसाव होने के कारण यहां के स्थानीय लोग दहशत में जी रहे हैं इस खबर को हमारे द्वारा प्रमुखता से उठाया गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और उप जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड पर स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित जैविक फल सब्जियों हेतु आर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ किया है। जहां आम जनता को अब मुख्य बाजार में ही ऑर्गेनिक सब्जियां उपलब्ध होंगी। वहीं कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी ने भी विभाग को इस तरह के और बाजार खोलने के लिए निर्देशित किया है। उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव के कारण सैकड़ों घर तबाह हो गए और सड़कों में आई दरारों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। वही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी का कहना है। बहुत दुख का विषय है। हमारे जो संत महात्मा हैं। और उन्होंने धामी सरकार का विरोध किया है। संतों को ऐसा नहीं करना चाहिए। इस मुश्किल समय में संतो को सरकार का साथ देना चाहिए। और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। साथ ही जो भी संतो से सहयोग हो सके वह सरकार का करना चाहिए। उत्तराखंड सरकार में जब से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने हैं। उत्तराखंड का ऐसा कोई कोना नहीं है। जहाँ मुख्यमंत्री ना पहुंचे हो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि हिन्दू पर खतरा बढ़ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान-पाकिस्तान चिल्ला रही है। इजराइल की तरह उसे अपने जेहादी आतंकवाद का मिसाइल से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून देश के लिए जरुरी है। सोमवार को भुड्डी धर्मशाला में अन्तर्राष्ट्रीय एवं बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ तोगड़िया का महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अपने भाषण से वह कार्यकर्ताओं में जोश भर गये। कांग्रेस का डेलिगेशन ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सीएम आवास मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे लेकिन मुलाकात पहले ही पुलिस फोर्स द्वारा उन्हें बेगेटिंग लगाकर रोक दिया गया जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली विपक्ष पार्टी कांग्रेस का आरोप है कि लगातार 6 तारीख से जोशीमठ जैसे गंभीर मामले के चलते कांग्रेस पार्टी सीएम से मिलने की कोशिश कर रही है लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा इसी बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आक्रोशित भी नजर आए जोशीमठ मे भू धसाव के कारण कई परिवार आपदा की चपेट में आए हैं राज्य सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिससे की वहा रह रहे लोगो को कोई भी परेशानी ना हो इसी को लेकर आज पतंजलि योगपीठ भी आगे आया है ठंड से बचने के लिए कंबल और खाद्य सामग्री से भरे दो ट्रकों को योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा हरिद्वार दिव्य योग आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि विकास के कार्य उतने ही किए जाने चाहिए जिससे लोगों की जान आफत में ना आए