Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Jan-2023

करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने राजधानी भोपाल में आंदोलन के दौरान बड़ा बयान दिया है। जीवन सिंह ने करणी सेना परिवार से कहा कि मरते दम भाजपा को वोट मत देना। दरअसल आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 मांगों को लेकर करणी सेना भेल क्षेत्र में सड़क पर डटी हुई है। जीवन सिंह शेरपुर सहित करणी सेना के पांच सदस्य आमरण अनसन कर रहे है।आंदोलन के तीसरे दिन प्रदेश से करणी सेना के लोग बापस राजधानी भोपाल आना शुरू हो गए है। सड़क पर जीवन सिंह शेरपुर ने करणी सेना को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं है। यह लड़ाई जनता के हक की है। हम व्यवस्था में परिवर्तन के लिए आये है। अगर हम मर भी जाये तो उग्र मत होना और हमारी लाश को जंबूरी मैदान में जला देना। लेकिन इस आंदोलन को बिना हिंसा के व्यवस्था परिवर्तन तक जिंदा रखना। इसके साथ ही उन्होंने करणी सेना से कहा कि अगर व्यवस्था परिवर्तन नहीं होता है तो जिंदगीभर भाजपा को वोट मत देना।