Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Jan-2023

एमपी के मुरैना में 17 साल के नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पिता की दुकान से घर लौट रहा था। तभी बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। नाराज परिजनों ने सोमवार को चक्काजाम कर दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के चक्कर में उसे गोली मारी गई। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा- आज दुनिया भारत की सुनती है। भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है। भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है वैल्यूज भी हैं। काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। मध्यप्रदेश अब कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहली बार समूचे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। मैदानी इलाकों की बात करें तो मध्यप्रदेश का नौगांव देश का सबसे ठंडा रहा।