Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Jan-2023

एमपी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर! MP में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर! पांच हजार को इंजेक्शन लगाकर मारा जाएगा शिवपुरी में सूअराें की मौत का कारण अफ्रीकन स्वाइन फीवर MP के शिवपुरी शहर में लगातार हाे रही सूअराें की मौत का कारण अफ्रीकन स्वाइन फीवर है। इसकी पुष्टि पशुपालन विभाग द्वारा हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में हुई है। खास बात यह है कि रिपोर्ट आने तक शिवपुरी शहर में 2 हजार से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है। अब शहर में बाकी 5 हजार सूअरों को भी मारा जाएगा। इसके लिए पहले इनकाे पकड़ा जाएगा फिर बेहोश कर इनके दिल में इंजेक्शन लगाकर इन्हें मारा जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग ने प्रशासन के साथ नगर पालिका और पुलिस की बैठक बुलाई है। प्रज्ञा बोली- नेता प्रतिपक्ष के काले कारनामे उजागर करूंगी मध्यप्रदेश की सियासत में सीडी कांड थमने का नाम नहीं ले रहा। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बीजेपी और आरएसएस नेताओं की अश्लील सीडी होने के दावे के चौथे दिन कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जिस दिन सीडी बाहर आएगी सबसे ज्यादा आंच उन्हीं पर आएगी। वहीं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि डॉ. गोविंद सिंह का इतिहास मैं जानती हूं जल्दी खुलासा होगा। गोविंद सिंह सावधान हो जाइए। समय की प्रतीक्षा कर रही हूं। महिला का 40 वर्षीय पति भी कोविड पॉजिटिव जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से आई 38 वर्षीय महिला का 40 वर्षीय पति भी कोविड पॉजिटिव आया है। इसके साथ जबलपुर में एक्टिव केस की संख्या दो हो चुकी है। महिला ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करती है। 22 दिसंबर को अपने दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आई थी। इसके बाद मुंबई से जबलपुर पहुंची थी। नसरुल्लागंज एवं शाहगंज में मामा कोचिंग क्लास की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाहगंज एवं नसरुल्लागंज में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभ की गई। मामा कोचिंग क्लासेस का वर्चुअली शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित भी किया। मध्यप्रदेश में शुक्रवार रात नौगांव की सबसे सर्द रात मध्यप्रदेश में शुक्रवार रात नौगांव (छतरपुर) की सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री चला गया। खजुराहो में 1.6 उमरिया में 1.7 ग्वालियर और मलाजखंड में 2.5 गुना और दमोह में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।