Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Jan-2023

1. छिंदवाड़ा में ठंड का कहर 5 डिग्री लुढ़का पारा जिले में जनवरी का महीना कड़कड़ाती ठंड लेकर आया है। बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को यहां तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से देर रात तक 7 डिग्री के नीचे पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग लगा रहा है। जिले में आज कपकपाती ठंड के कारण चारों तरफ धुंद और कोहरे का नजारा दिखाई दिया। तामिया के अलावा सिल्लेवानी घाटी में भी दिनभर कोहरा रहा। जबकि शहर के बाजार कपकपाती ठंड के कारण सूने नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आगामी दो-तीन दिनों में और ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान है। 2. छिंदवाड़ा मॉडल में लगे नया साल नई सरकार के बैनर नया साल नई सरकार इस लक्ष्य के साथ कांग्रेस पार्टी ने एक नया प्रचार कार्यक्रम शुरू किया है इस प्रदेश व्यापी अभियान का असर छिंदवाड़ा में भी दिखने लगा हैं।शहर में जगह जगह नया साल नई सरकार लिखें बैनर और पोस्टर नजर आ रहे हैं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तुत किया गया है.. इसी साल यानी 2023 के नवंबर माह में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में चुनावी मोड़ में आ गई है.. छिंदवाड़ा शहर के महापौर विक्रम अहाके का कहना है कि छिंदवाड़ा से पूरे प्रदेश में छिंदवाड़ा मॉडल के रूप में एक बड़ा संदेश जा रहा है जिसका असर इस बार कांग्रेस पार्टी की जीत के रूप में प्रदेश में देखने को मिलेगा। 3. कार से रौंदकर हत्या किए जाने वाले दिल्ली के हत्यारों को फांसी देने की मांग 31 दिसंबर को दिल्ली में कार के नीचे युवती को रौंदने के मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने केंद्रीय गृहमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली राज्य के नागरिकों की सुरक्षा की जवाबदारी केंद्र शासन के गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के जिम्में है। इस मामले में कार के नीचे युवती को कुचलने वाले हत्यारों को उन्होंने फांसी दिए जाने की मांग की। 4. कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक नगर पालिक निगम सभाकक्ष में निगम कमिश्नर राहुल सिंह के द्वारा बुधवार को निगम अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों अतिक्रमण सीएम हेल्पलाइन टैक्स वसूली से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश निगम कमिश्नर के द्वारा अधिकारियों को दिए गए। 5. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा नियमितीकरण सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के द्वारा पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर प्रदेश सरकार से अपना संकल्प पूरा किए जाने की मांग की। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की यह पदयात्रा शहर से होती हुई सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। 6. मुख्यमंत्री युवा इंटरसिटी योजना के लिए इंटरव्यू जिला पंचायत सभाकक्ष में आज मुख्यमंत्री युवा इंटरशिप योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र पद के लिए इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। 7. कांग्रेस धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ में नियुक्ति कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बक्षी के द्वारा कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ परासिया ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नितेश मदान को मनोनीत किया है। आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से नवनियुक्त पदाधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार व कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद बक्षी के हस्ते नियुक्ति पत्र भेंट किया गया। अपनी नियुक्ति के प्रति नितेश मदान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ का आभार माना है। 8. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने दिया 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन म.प्र.आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महासंघ के आव्हान पर संगठन द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें वेतनमान बढ़ाने सहित अन्य मांगे शामिल थी। 9. गोधूलि वृद्ध आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का समापन गोधूलि वृद्ध आश्रम में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिसका आज समापन हुआ। बता दे कि यहां पर भागवत कथा वृंदावन से पधारे राजीव लोचन दास जी के द्वारा सुनाई जा रही थी जिसे सुनने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। भागवत कथा समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।