Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Jan-2023

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक 2 माह बीतने के बाद भी नहीं हुई है । निगम परिषद की पिछली बैठक 3 नवंबर को आयोजित हुई थी । 3 नवंबर को निगम परिषद की बैठक होने के बाद अगली बैठक 3 जनवरी के पहले होनी थी । लेकिन निगम प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते 2 माह बीतने के बाद भी निगम परिषद की बैठक आयोजित नहीं हुई है नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने महापौर और नगर निगम अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि नियम के अनुसार 2 महीने के अंदर नगर निगम की बैठक होना आवश्यक होता है लेकिन नियम कायदे कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए अभी तक नगर निगम की बैठक आयोजित नहीं हुई है । जिसके चलते करोड़ों रुपए का टैक्स जमा करने वाली जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है जबकि भोपाल नगर निगम के अंदर सड़क नाली पानी बिजली अतिक्रमण सहित कई अनेक ऐसी समस्याएं हैं जिन पर निगम परिषद की बैठक में चर्चा होती है इतना ही नहीं वार्ड के नवनियुक्त पार्षद भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर परिषद की बैठक में सवाल लगाते हैं लेकिन महापौर और निगम अध्यक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते निगम परिषद की बैठक का 2 माह बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई अता पता नहीं है ।