Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Jan-2023

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती नववर्ष के अवसर पर सोमवार को बिजासन धाम सलकनपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने विधि विधान से माता बिजासन की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। पूर्व मुख्यमंत्री समय-समय पर सलकनपुर आकार मां बिजासन के दर्शन करती रही हैं। मां बिजासन के दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सलकनपुर धाम पर मां बिजासन के दर्शन के लिए पहुंची थी। उनकी मां बिजासन में गहरी आस्था भी है। यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती इस समय शराब बंदी को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। वे लगातार मांग उठा रही हैं कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी हो।