ग्वालियर में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को ग्वालियर की स्पेशल कोर्ट से दूसरा बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को स्पेशल ADJ कोर्ट ने राजा पटेरिया की जमानत याचिका के आवेदन को बहस के बाद फिर खारिज कर दिया है। कांग्रेस का ‘अविश्वास’ गिरा! दो दिन से जारी हंगामा थम गया मध्यप्रदेश विधानसभा में पिछले दो दिन से जारी हंगामा थम गया है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में लंबी और ऐतिहासिक चर्चा के बाद गिर गया। बुधवार को जब यह प्रस्ताव सदन में लाया गया था तब देर रात 12:36 बजे तक इस पर चर्चा हुई थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार ढाई घंटे बोलकर कांग्रेस के आरोपों पर जवाब दिया। कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के सैंपल का जीनोम टेस्ट कराया जाएगा देश में नए कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के सैंपल का जीनोम टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट केम लिए सैंपल भोपाल के एम्स और ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला (डीआरडीओ) भेजे जाएंगे। गुरुवार को स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम खांडे ने इसके आदेश जारी किए हैं। सभी कलेक्टरों को इस आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के चलते एक बार फिर सोना फिर महंगा होने लगा कोरोना की आशंका के चलते बाजार में घबराहट का माहौल है। इससे सोना फिर महंगा होने लगा है। गुरुवार को सोने के भाव 54 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। ये 8 महीने का सर्वोच्च भाव है।