Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Dec-2022

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि #COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें व सभी ज़िलों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मंथन समाधान सप्ताह का शुभारंभ किया। 22 से 25 दिसंबर तक चलने वाले पुलिस सप्ताह में राज्य की कानून व्यवस्था और नए स्वरूपों को लेकर मंथन किया जाएगा।। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर चल रहे पुलिस मंथन में मैं पुलिस अधिकारी हूं इसको लेकर चर्चा हुआ समाधान को लेकर विचार मंथन करेंगे जिससे व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सकेगा।। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मंथन और समाधान चुनौतियों को लेकर 3 दिन तक पुलिस अधिकारी चर्चा करेंगे पुलिस महकमे में 1200 पीआरडी जवान अगले वर्ष 2023 में 1 हजार सिपाहियों को भर्ती भी होगी ये एलान सीएम धामी ने किया है। राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के आयोजन को लेकर विधानसभा में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। खेल मंत्री ने कहा राज्य में 4 लाख के करीब खिलाड़ियों की संख्या पहुंच चुकी है। राज्य के न्याय पंचायत ब्लॉक जिला स्तर के प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे। खेल मंत्री ने कहा खेल महाकुंभ में पौराणिक खेलों को भी जगह दी गई है। इसके साथ ही दिव्यांग खिलाड़ी भी इसमें शिरकत करेंगे इसको लेकर व्यवस्था की गई है। भाजपा नेता का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ चार गाड़ियों से देहरादून के लिए निकले थे तभी दिल्ली हाइवे पर दर्जनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उनके वाहनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया वाहनों में सवार करीब चार से पांच लोगों को चोटें आई है और किसी तरह वह जान बचाकर आगे निकले। फिलहाल पुलिस पूरी मामले की छानबीन में जुटी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा घबरा गई है भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए सुनियोजित तरीके से कोरोना के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। माहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सरकार डरी हुई है यात्रा को रोकने की साजिश के तहत कोरोना का भय दिखाया जा रहा है।