Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Dec-2022

देवरी अंतर्गत के ग्राम महाराजपुर में संपूर्ण जैन समाज द्वारा परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनि राज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका माॅं 105 विमल मति माता जी के ससंघ सनिघ्य में दिनांक 18 दिसंबर 2022 दिन रविवार को महाराजपुर सकल दिगम्बर जैन समाज के बाल वृद्ध नवयुवक एवं सभी महिला मंडल द्वारा पूरे महाराजपुर नगर में विभिन्न मार्गों द्वारा मोन जलूस श्री चन्द्र प्रभु जिनालय से प्रारंभ होकर पूरे नगर में रैली निकाली गई। सकल दिगम्बर जैन समाज ने ज्ञापन को जैन समुदाय द्वारा प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय को भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महोदय जी एवं राष्ट्रपति महोदय जी मुख्यमंत्री झारखंड प्रदेश के लिए मध्यप्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय जी के नाम एवं साथ में कैन्द्रीय वन्य मंत्री महोदय जी के नाम महाराजपुर नगर में सम्मेद शिखर जी महान जैनों की यह शान है जैन तीर्थ स्थान सम्मेद शिखर जी को को पर्याटक स्थान घोषित हो जाने का विरोध किया गया।हाथो पर काली पट्टी पहन सेंकड़ों जैन अनुयाईओ ने विशाल रैली निकाल कर विरोध किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।