Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Dec-2022

प्रदेश में 48 घंटे मैंडूस का असर....... मध्यप्रदेश में सीजन में दूसरी बार मावठा गिरा बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस के असर से मध्यप्रदेश में सीजन में दूसरी बार मावठा गिरा। आज सुबह भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन सीहोर नर्मदापुरम जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग की मानें तो आज 7 संभागों बुरहानपुर हरदा खंडवा खरगोन बड़वानी अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा। शिवराज केबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक शिवराज केबिनेट (Shivraj Cabinet Meeting Today) की आज महत्वपूर्ण बैठक है. बैठक शाम 5:30 बजे मंत्रालय में होगी. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है जो सीधे सीधे आम जनता को प्रभावित कर सकते है. सरकार हुक्का लाउंज को प्रतिबंधित करेगी। मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार मोदी की हत्या की बात कहने वाले MP के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह 5.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें अरेस्ट किया। पुलिस पटेरिया को JMFC कोर्ट पवई में पेश करेगी। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने एसडीएम के हाथ जोड़े उज्जैन में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने एसडीएम के हाथ जोड़े। इतना ही नहीं अफसर के पैरों में गिर गए। वह लोगों की समस्या को लेकर उनके पास गुहार लगाने पहुंचे थे। दरअसल सिंहस्थ की जमीन पर प्रशासन ने लोगों के मकानों को हटाने का नोटिस दिया था। इन्हीं लोगों के साथ विधायक सोमवार को कलेक्टर ऑफिस में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। विधायक ने अफसरों को खूब खरी-खोटी सुनाई। छतरपुर में महिला जनपद सदस्य को घर में घुसकर पीटा छतरपुर में महिला जनपद सदस्य को घर में घुसकर पीटा गया। आरोपी डंडे और हॉकी स्टिक लेकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनपद सदस्य की बहू और बेटों से भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।