Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Dec-2022

MP में BJP विधायक के सामने पार्षद को चाकू घोंपा विधायक के सामने भाजपा पार्षद को चाकू घोंप दिया MP के उज्जैन में विधायक के सामने BJP पार्षद को चाकू घोंप दिया गया। पार्षद के पेट में 6 टांके आए हैं। घटना गुरुवार रात 11 बजे उज्जैन के खाक चौक इलाके की है। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास यहां मैरिज गार्डन कृष्णा वाटिका में शादी में आए थे। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी शामिल हुए थे। दोनों जब गार्डन से बाहर की ओर लौटने लगे तभी एंट्री गेट पर 5 से 6 युवकों ने अचानक पार्षद पर हमला कर दिया। उन्हें लातों से मारा एक ने चाकू घोंप दिया। विधायक और पार्षद की गाड़ी एंट्री गेट पर खड़ी थी। सामने से एक और कार आ रही थी। सामने से आ रही कार का रास्ता रुकने की वजह से पार्षद और हमलावर के बीच पहले कहासुनी हो गई। सागर केंद्रीय जेल में बिगड़ी कैदी की तबीयत मौत सागर के केंद्रीय जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए कैदी बुंदेल सिंह लोधी की मौत हो गई। कैदी वर्ष 2013 से जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। भोपाल में गुरुवार देर रात एक बुक डिपो में आग लग गई राजधानी भोपाल के इब्राहिमपुरा इलाके में गुरुवार देर रात एक बुक डिपो में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास की 2 दुकानों को भी जद में ले लिया। ज्यादा धुआं निकलने से फायरकर्मियों को कांच और ताले तोड़ने पड़े। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 400 फीट गहरे बोरवेल में दो दिन से फंसा मासूम बैतूल में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को 60 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका। बोर 400 फीट गहरा है। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर 44 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा गया है। 8 फीट तक टनल बना ली गई है। बताया जा रहा है कि सुरंग 4 फीट बनना बाकी है। नाराज पड़ोसियों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी ग्वालियर में रिश्तेदार के प्लॉट पर गाय बांधने से नाराज पड़ोसियों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी इसके बाद लायसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही विवाद के दौरान लाइसेंसी हथियार लहराते एक पक्ष का वीडियो भी सामने आए हैं।