Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Dec-2022

बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू जारी! बैतूल में बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू जारी बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। बच्चे के हाथ उपर हैं। इस वजह से उसे खाने-पीने का कुछ नहीं भेज सकते। उसके शरीर में कोई भी हरकत नहीं दिख रही है। बोरवेल में ऑक्सीजन दिया जा रहा है। आखिरी बार बच्चे ने कल यानी मंगलवार शाम 5 बजे करीब बात की थी। विक्रमपुर के जंगल में शिकारियों ने पेड़ से लटकाया मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के एक युवा बाघ का शिकारियों ने शिकार कर दिया है। शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है। विक्रमपुर गांव के पास बाघ फांसी के फंदे पर लटका मिला है। उत्तरवन मंडल क्षेत्र में घटना होने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। USA के उद्योगपतियों को CM का इंविटेशन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज GIS समिट के संबंध में USA के उद्योगपतियों और फ्रेंडस ऑफ MP से वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरिए चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा मध्यप्रदेश में प्राकृतिक संपदा भरपूर है। आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है। मध्यप्रदेश में अब कोहरे की एंट्री वातावरण में नमी के कारण मध्यप्रदेश में अब कोहरे की एंट्री होने जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाने लगेगा। अभी दिन-रात के तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। 15 दिसंबर तक ज्यादा ठंड के आसार नहीं हैं। इस बार दिसंबर में बारिश की भी ज्यादा संभावना नहीं है।