Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Dec-2022

डिंडौरी/मंडला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अलग अंदाज में नजर आए। CM शिवराज ने भी एक के बाद एक 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पहले डिंडौरी जिले के औचक दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर शहपुरा तहसील मुख्यालय में करीब डेढ़ बजे उतरा। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री का काफिला बिलगड़ा गांव में बन रहे बिलगड़ा बांध पहुंचा। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों की क्लास ली। शिकायतों को लेकर सीएम ने EE SDO सहित 6 अफसरों को निलंबित कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंडला के लिए रवाना हो गए। मंडला में अस्पताल पहुंचने पर अनिमितताएं पाए सीएम ने सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।