Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Dec-2022

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता की हार्टअटैक से मौत:दिग्विजय सिंह ने दिया कंधा 3 दिन से कर रहे थे यात्रा की तैयारी​​​​​​​ ​​​भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ चलने की एक कांग्रेस नेता की इच्छा सिर्फ इच्छा ही रह गई। दरअसल यात्रा में शामिल होने के लिए सुसनेर आए जीरापुर के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मांगीलाल शाह का शनिवार को निधन हो गया। वे 3 दिन से यात्रा की तैयारियां कर रहे थे। जीरापुर के वार्ड 14 से पार्षद प्रतिनिधि और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे मांगीलाल शाह 55 साल के थे। उनकी मौत के बारे में पता चलने पर कांग्रेसियों में शोक की लहर फैल गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद उनके जनाजे में शामिल हुए और उन्हें कंधा भी दिया। सुसनेर में आयोजित राहुल गांधी की सभा का नाम भी बदलकर श्रद्धांजलि सभा कर दिया गया। युवक को मंदिर में हार्ट अटैक मौत; :परिक्रमा के बाद सांई बाबा के सामने झुकाया सिर फिर नहीं उठा सांई मंदिर में युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक मंदिर में प्रतिमा पर माथा टेकने के लिए बैठा था। उसके बाद वह उठ नहीं पाया। युवक काफी देर तक नहीं उठा तो मंदिर प्रबंधन के सदस्य उसके पास पहुंचे। उन्होंने युवक को हिलाया-डुलाया लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। युवक के साथ हुई पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शनिवार को इसका वीडियो भी सामने आया। सांई बाबा का यह मंदिर कुठला थाना क्षेत्र के पहरुआ कृषि उपज मंडी में है। 1 मिनट बाद देखा तो मौत संतनगर निवासी राकेश मेहानी (42) गुरुवार शाम को साईं मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित बैरसिया ब्लॉक के भैसोंदा गांव के सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बच्चों की सेहत बिगड़ गई। स्कूल ही एक छात्रा की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बैरसिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम बैरसिया आदित्य जैन एसडीओपी केके वर्मा थाना प्रभारी बैरसिया गिरीश त्रिपाठी ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह को निलंबित कर दिया गया है। अब मध्यान्ह भोजन का काम नया समूह संभालेगा मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में रात का पारा लुढ़का है। 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इंदौर-भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड महसूस हुई। रात में और अलसुबह पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोग भी कंपकंपा उठे। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की संभावना है। इन दिनों नौगांव और पचमढ़ी में ठंड ज्यादा है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं नौगांव में तापमान 6 डिग्री के करीब है। इसके अलावा खजुराहो उमरिया मालंकखंज गुना ग्वालियर खंडवा रायसेन राजगढ़ समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे चल रहा है।